खुर्जा। ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व सेवा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सुसंस्कारित स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन तेलियाघाट स्थित शनिदेव मंदिर पर किया गया। बताया गया कि निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर में विभाग सेवा प्रमुख सर्ववचन सह नगर संचालक समर्थ नगर सेवा प्रमुख हैप्पी नगर कार्यवाह राजू सुदर्शन पवन डॉक्टर संजीव गौतम ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ किया।
शिविर में 85 मरीजों की निशुल्क जांच की गई तथा उन्हें उचित परामर्श दिया गया। शिविर में ईसीजी मशीन से दिल की जांच ब्लड शुगर ऑक्सीजन लेवल बीपी आदि की जांच की गई। शिविर के दौरान सेवा भारती के जिला अध्यक्ष अविनाश तायल भी मौजूद रहे। अविनाश तायल ने बताया कि दोनों ही संस्थायें हमेशा लोगों की भलाई के कार्य करती रहती है।
![]()
