– 60 अन्य क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ लोगों को किया सम्मानित
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर का होम फिल्म प्रोडक्शन ईको फिल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित खुर्जा रत्न सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। खुर्जा रत्न सम्मान पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर दिनेश पाल सिंह,नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा,कुलभूषण शर्मा,राम दिवाकर,अभिषेक गोस्वामी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाएं प्रतिष्ठान एवं 60 अन्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों को खुर्जा सम्मान रत्न से अलंकृत किया। डायरेक्टर प्रताप सिंह धनौलिया ने संचालन किया। कार्यक्रम में नवीन राजपूत, विक्की साहनी, सूबेदार राजवीर सिंह, नेत्रपाल सोलंकी हिरदेश अग्रवाल, नरेश सोलंकी, आशीष खन्ना, शाकुल तायल, डॉ हरीश गुप्ता, विपिन गोयल आदि लोग शामिल रहे।
![]()
