–मौके पर बाईक सवार की मौत

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल वाहन चालक अपने वाहनों को इतनी तेज रफ्तार से भगाते के की उनको अपना वाहन नियंत्रण करना उनको ही भारी पड़ जाता है जिस कारण किसी भी वाहन में एक्सीडेंट कर बैठते है ओर किसी की भी जान ले बैठते है। इसी प्रकार सिकन्दराबाद के हाईवे भटपुरा कट क्षेत्र के पास दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार अनियंत्रित ईको कार ने बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाईक सवार तेजसिंह पुत्र अंतराम निवासी गफूरगढी़ की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे की सूचना पर परिजनों के साथ ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गये ओर शव को सड़क पर रखकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया ओर ओवरब्रिज बनवाने की मांग पर अड़ गये। इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर परिजनों व ग्रामीणों को समझाने-बुझाने लगी मगर ग्रामीण अपनी मांग की जिद पर अडे़ रहे इस मामले की सूचना पर नगर के मुखिया संतोष कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गये ओर ग्रामीणों को समझाने में जुट गये ओर सीओ पूर्णिमा सिंह बार-बार ग्रामीणों व परिजनों से आग्रह करती हुई समझाती नजर आयी ओर बड़ी मुश्किल से समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ओर पुलिस जाम खुलवाने में जुट गयी। इस मौके पर सीओ पूर्णिमा सिंह व नगर के  मुखिया संतोष कुमार ने ग्रामीणों व परिजनों को सरकार द्वारा हर संभव मदद कराने की बात कही। इस हादसे में हुई मौत को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ओर मातम छा गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *