डिबाई। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना डिवाई क्षेत्र के भीमगढी़ क्षेत्र में एक ई रिक्शा चालक के घर घुसकर लगभग आधा दर्जन दंबगो ने जानलेवा हमला बोलते हुए जमकर मारपीट की ओर लहूलुहान कर दिया इतना ही नहीं बल्कि इस खूनी संघर्ष में 2 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है ओर बाकी घायल होना बताया जा रहा है जिसकी वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि भारत पुष्प वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लगभग आधा दर्जन दंबगो ने ई रिक्शा चालक के घर में घुसकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की ओर घर में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ भी की ओर बताया जा रहा है की इस घटना में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं ओर जिनको ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी रविरतन सिंह मय फोर्स के मौके पहुंच गये ओर घटना में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य की तलाश में पुलिस जुट गयी है। डिवाई कोतवाली प्रभारी रविरतन ने बताया की इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर इस घटना में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है अन्य की तलाश जारी है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *