सिकंद्राबाद ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हमारे समाज में कुछ ऐसे सत्संग भवन संचालित है जो की आमजन को सत्संग व उपदेश के माध्यम से उनका मार्गदर्शन कर उनको परमपिता के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करते हैं। जिससें की आमजन इधर उधर ना भटककर भ्रमित ना हो ओर उपर वाले की भक्ति में लगकर अपना जीवन सफल बना लेता है।

इसी प्रकार का एक सत्संग घर/मेटीटेशन सेंटर नगर के माधोदास बाजार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेंटर के नाम से जाना जाता है। इस सेंटर पर जनमानस को परमपिता परमेश्वर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जाता है जिसका 1 सप्ताह का कोर्स होता है। इस सेंटर पर सनातन धर्म से संबंधित सभी तीज त्योहार बड़े सादगी व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है ओर उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। उसी क्रम में सेंटर पर संचालिका वीके शैली द्वारा झंडा फहराकर शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया गया ओर शिवरात्रि का महत्व बताया जिसे सुनकर श्रंद्वालुओ ने अपने अंदर की बुराईयों को बाहर फेंकने की शपथ ग्रहण की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह में सेंटर की संचालिका बहन वीके शैली द्वारा बाबा की मुरली का रसास्वादन कराया ओर उसके बाद शिव बाबा का झंडा फहराकर शिव बाबा की महिमा का बखान किया ओर उसके बाद सभी श्रद्वालुओं को संचालिका द्वारा अपने अंदर की बुराई बाहर निकाल फेंकने का संकल्प कराया ओर उसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया। सेंटर की संचालिका वीके शैली ने बताया की आने वाली 26 फरवरी 2025 यानी फाल्गुन मास की त्रयोदशी को हमारे भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार महाशिवरात्री का त्योहार मनाया जायेगा इस दिन बाबा भोले शिवलिंग पर दूध,दही, घी, शहद, गंगाजल, से  मार्जन कर जल अभिषेक किया जाता है ओर भोले के भक्त काँवडीयां शिवलिंग पर जल अभिषेक करते हैं। इसी त्योहार को हमारे सेंटर पर मनाया गया है ओर महाशिवरात्री के पावन त्योहार के महत्व को बताते हुए श्रद्वालुओं को जागरूक किया गया ओर बताया की आने वाली 25 फरवरी को नगर के गुलावठी रोड पर राधिका गार्डन मैरिज होम पर बाबा भोलेनाथ शिवशंकर से संबंधित भजन कीर्तन का रसास्वादन सुप्रसिद्ध गायककार वीके कन सिरसा द्वारा किया जायेगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *