– पत्नी व प्रेमी घायल

खानपुर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र के गाँव में सर्वोदय स्कूल में बच्चे को हाईस्कूल का पेपर दिलाने आई पत्नी व उसके प्रेमी पर पति ने की कई राउंड फायरिंग, पत्नी व प्रेमी घायल। थाना खानपुर क्षेत्र के गांव खिदरपुर में संचालित सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने आई पत्नी व उसके प्रेमी पर पति ने कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें पत्नी व प्रेमी घायल हो गये। सूचना पर स्थानीय पुलिस व एसपीसिटी शंकर प्रसाद मौके पर पहुंच गये ओर घायल पत्नी व प्रेमी को ईलाज हेतू अस्पताल भेज दिया गया ओर आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया की आज सुबह जब एक प्रेमीका व प्रेमी बच्चे को हाईस्कूल की परीक्षा दिखाने आये तो प्रेमिका के पति ने पत्नी व प्रेमी पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी जिसमें पत्नी व प्रेमी दोनों घायल हो गये ओर बताया की इन दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है ओर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया है जिसकी तलाश जारी है ओर बताया की पत्नी पति को छोड़ बीते काफी दिनों से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी ओर बताया की इस घटना की सूचना पर खानपुर थाना प्रभारी, सीओ स्याना घटना स्थल पर पहुंच गये ओर सूचना पर हम लोग भी मौके पर पहुंच गये ओर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *