खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में निशुल्क सर्वजातीय वैवाहिक समारोह 4 मार्च मंगलवार को अलीगढ़ में होने जा रहा है। इस सर्वजातीय सामूहिक वैवाहिक समारोह में 16 कन्याओं का विधि विधान से विवाह संपन्न कराया जाएगा। यह शादी समारोह अलीगढ़ स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड मेरिस रोड़ पर संपन्न होगा। इस सर्वजातीय सामूहिक वैवाहिक समारोह में खुर्जा क्षेत्र के 5 जोड़े फाइनल हुए थे। जिन्हें वैशाली कॉलोनी में आज सभी पांचों कन्याओं को बहुत ही सुंदर लहंगा चुन्नी प्रदान की गई। यह लहंगा चुन्नी ट्रस्ट के संस्थापक /सचिव चंद्र मोहन मोहन मित्तल के नेतृत्व में और जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता के निर्देशन में सभी कन्याओं को प्रदान किए गए। साथ ही सभी पांचों लड़कों को सूट भी दिए गए। इस अवसर पर कानूनी सलाहकार ममता एडवोकेट ने बताया कि खुर्जा के सभी पांचो जोड़े की कानूनी औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं और सभी पांचों कन्याओं को लहंगा चुन्नी दी गई। नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी ने बताया कि सर्वजातीय कन्याओं की शादी प्रतिवर्ष निशुल्क ट्रस्ट की तरफ से की जाती है। सचिव नवीन कुमार एडवोकेट ने बताया कि प्रत्येक कन्या के लिए अलग-अलग मंडप और पंडित की व्यवस्था रहती है। कन्यादान के समय दिए गए सभी उपहार कन्या के होते हैं। कोषाध्यक्ष सरिता रानी गुप्ता ने बताया की विदाई के समय कन्या को घर गृहस्थी का सभी सामान जैसे गैस का चूल्हा, कुकर, मिक्सी, बर्तनों का सेट, फ्रिज, पलंग, पलंग के ठंडे- गर्म कपड़े, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, सिलाई की मशीन, कुर्सी मेज का सेट, एलईडी, लड़की लड़के के के सभी कपड़े आदि घर गृहस्थी का सभी सामान भरपूर दिया जाता है। जिससे गरीब की गृहस्थी सुगमतापूर्वक चल सके। ऑडिटर राजेश अग्रवाल मारुति पोट्री वालों ने एक गरीब लड़की की शादी करने की घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष बसंत कनोडिया जी ने बताया कि सभी सोलह जोड़ों को अंगूठी और बिछुओं की व्यवस्था एक गुप्त दानी की तरफ से रहेगी। संरक्षक प्रदीप पंडित पत्रकार ने बताया कि सभी दूल्हे राजाओं की बारात बहुत ही धूमधाम भव्यता के साथ निकाली जाती है। प्रत्येक दुल्हे राजा के लिए अलग-अलग घोड़ी की व्यवस्था रहती है। फूलों की छतरी होती है। 30 बारातियों की भोजन की व्यवस्था निशुल्क रहती है। बारात में 60 व्यक्तियों का बैंड बाजा, नगाड़ा, झांकियां, शहनाई वादन, फूलों की तोप, विक्टोरिया आदि चलते हैं। स्थानीय नागरिक शहर को सजाते हैं। जगह-जगह फूलों की बारिश करते हैं। संरक्षक डॉक्टर साधना अग्रवाल ने बताया कि शादी से पूर्व हल्दी मेहंदी आदि की रस्म पूरी कराई जाती है। जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वालों ने बताया कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा गरीब कन्याओं को कंपटीशन की किताबें पढ़ने के लिए निशुल्क दी जाती है। गर्मियों में जगह-जगह शीतल जल की व्यवस्था भी की जाती है। संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट वृद्ध जनों की सेवार्थ हेतु एक वृद्ध आश्रम बनाने जा रहा है। जिसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। इस अवसर पर संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल, जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले, जिला उपाध्यक्ष वसंत कनोडिया, संरक्षक उमाशंकर अग्रवाल, प्रदीप पंडित पत्रकार, डॉ साधना अग्रवाल, किशनपाल सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी, उपाध्यक्ष नवीन बंसल ऑटो पार्ट्स, सचिव नवीन कुमार एडवोकेट, उपसचिव रवि अग्रवाल मोबाइल वाले, कोषाध्यक्ष सरिता रानी गुप्ता, कानून सलाहकार एडवोकेट ममता अग्रवाल, ऑडिटर राजेश अग्रवाल मारुति पॉटरी वाले, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार पंसारी, सहयोगी सदस्य अनिल कुमार वर्मा पत्रकार, शौर्य प्रकाश गौड़ ,नीरज मित्तल वैशाली, राजेश गोविल कैमरामैन, अशोक कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
![]()
