अनूपशहर। ।भारत पुष्पं डीपीबीएस कॉलेज के मुख्य द्वार में प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह के नेतृत्व में पुलवामा कश्मीर में आतंकी हमले के शिकार हुए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने इस निर्मम हत्याकांड की निंदा की तथा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जीके सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 को हटाने के पश्चात अत्यधिक विकास कार्य हुए है, कश्मीर में 2014 से आतंकी घटनाएं रुक सी गयी थी, किन्तु कुछ अलगाववादी संगठन शांति अमन नहीं चाहते है, वे सभी इस प्रकार की संवेदनहीन घटनाओं को अंजाम देते है। यह घटना न केवल निंदनीय है अपितु कायराना भी है, हमारी सरकार को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रो. उमेश कुमार झा, डॉ तरुण श्रीवास्तव प्रो प्रदीप कुमार त्यागी, प्रो सीमांत कुमार दुबे, डॉ यजवेन्द्र कुमार, सचिन अग्रवाल, डॉ सुधा उपाध्याय, डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, आलोक कुमार तिवारी, दीक्षित कुमार, अनिल कुमार, डॉ मोहिनी गुप्ता आदि प्राध्यापक, पारस कुमार, मयंक कुमार आदि उपस्थित रहे।
![]()
