खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में उन्नति महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल विज, ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल ने मां सरस्वती के श्री चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका नीलू सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आईआईसी सेल तथा एम्पावर फाउंडेशन नई दिल्ली के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। जिसमें सिडबी द्वारा समर्थित महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग और मार्केट लिंकेज और ऑनलाइन उपस्थिति बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कॉलेज में चल रहे विभिन्न कौशल कार्यक्रमों के बारे में बताया। मुख्यातिथि मोनिका सिंह ने इस कार्यक्रम को छात्रों के लिए नई उड़ान बताया। उन्होनें कहा कि यह कार्यक्रम महिला उद्यमिता को एक नई दिशा में ले जाएगा। विशिष्ट अतिथि जना सिंघल ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को कौशल ज्ञान और संसाधन प्रदान करेगा तथा उन्हें सफल उद्यमी बनाने में मदद करेगा। लॉन्च कार्यक्रम में एम्पावर फाउंडेशन उन्नति अमन उद्यमिता और विकास कार्यक्रम सिडबी से अंबिका प्रोजेक्ट हेड, सेंटर टीम विशाल भारद्वाज, सोनालिका, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव श्वेता और कुलदीप भी लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद थे। इस अवसर पर प्रो रेखा चौधरी, डॉ स्वर्णाली दे, डॉ गीता सिंह रेखा कुमारी आदि समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
