सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना चोला पुलिस द्वारा निर्णयशुदा 60 मुकदमों से सम्बन्धित 1820 लीटर शराब को सीओ सिकन्दराबाद आबकारी विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट कराया गया।
इस मौके पर सीओ सिकन्द्राबाद पूर्णिमा सिंह, थाना प्रभारी चोला, सहायक अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक मौजूद रहे।
![]()
