खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट शाखा खुर्जा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में नंदोत्सव बहुत ही धूमधाम व भव्यता के साथ मनाया गया। प्रोग्राम का शुभारंभ ट्रस्ट के संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्रद्धेय श्री हीरा पागल गोस्वामी जी के श्री मुख से भजन संकीर्तन की रस धारा बहने लगी। जिसमें सभी भक्तों ने प्रभु नाम की मस्ती का भरपूर आनंद लिया। “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की” का उद्घोष चारों तरफ वातावरण में छा गया। इस अवसर पर विधायक मीनाक्षी सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पीयूष अग्रवाल, बसंत कनोडिया, हरि ओम, नवनीत गोयल आदि का विशेष योगदान रहा।
![]()
