सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। तहसील सिकंदराबाद की एक युवती ने मुस्लिम समुदाय के युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की अमन उर्फ समीर पुत्र याक़ूब ने मुझको अपनी पहचान बदलकर नौकरी लगवाने व शादी करने का झांसा देकर मेरे साथ अवैध संबंध बना लिए ओर धोके से रील भी बना ली ओर मेरे आईडी व फोन से डाटा चोरी कर मेरा मुस्लिम नाम का आधार कार्ड बनवाकर जबरन धर्मांतरण कराने का दबाब डालने लगा और धर्म परिवर्तन ना करने पर मुझको व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी मामले में पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी ना करने की लापरवाही को देख उस पीड़ीता ने हिंदूवादी संगठनों से मदद मांगी तो हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओ नें पीड़ीता की मदद करने को लेकर आज कोतवाली सिकंदराबाद के मुख्य गेट पर नारेबाजी करते हुए घेराव किया ओर धरने पर बैठ गये और कोतवाल अनिल कुमार शाही को बुलाने की मांग पर अड़ गये ओर पुलिस कर्मीयों से गिरफ्तार ना करने व उचित धाराओ को ना लगाने को लेकर काफी नोक-झोंक होने लगी तो कोतवाल अनिल कुमार शाही को कुर्सी छोड़कर मजबूरन धरना स्थल पर आना पड़ा और धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगो को काफी देर तक समझाया और कहा की इस मामले की तहकीकात सीओ भास्कर कुमार मिश्रा के हाथ में है वो ही सबकुछ बतायेंगे।
सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने आकर धरना-प्रदर्शन कर लोगो को बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर भेजा गया है रिमांड की प्रक्रिया चल रही है उसके खिलाफ कार्रवाई जरुर की जायेगी इस बात का आश्वासन सुनकर सभी शांत होकर वापस लोट गये। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच से जिला अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, दैवैश कुमार, संजय बंसल, रवि लौधी, अरुण प्रजापति, दीपक कुमार, नवीन गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
