खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को जै़निथ पब्लिक स्कूल में ‘नेशनल स्पोर्ट्स डे’ बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया। यह आयोजन विद्यालय के निदेशक राहुल राठी एवं प्रबंधक नीलम राठी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या गीता डैंग जी तथा उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय के डिसिप्लिन इंचार्ज एवं पीटीआई ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से यह आयोजन केवल किंडरगार्टन (KG) वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें उनके लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई मनोरंजक और विकासपरक खेल प्रतियोगिताएँ कराई गईं। बच्चों ने अत्यंत उत्साह के साथ विभिन्न खेलों जैसे फ्रॉग जंप (मेढ़क कूद),लैमन रेस,टग ऑफ वॉर, म्यूजिकल चेयर रेस में भाग लिया।
बच्चों ने इन खेलों में पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। खेलों के आयोजन से नन्हे बच्चों में संतुलन, एकाग्रता, अनुशासन और टीम भावना जैसी मूलभूत क्षमताओं का विकास हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रोत्साहन स्वरूप स्मृति चिन्ह दिए गए। निदेशक द्वारा खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को स्वस्थ रहने और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई। नेशनल स्पोर्ट्स डे का यह आयोजन छोटे बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी सिद्ध हुआ।
![]()
