खुर्जा। ।भारत पुष्प। ऑनस्ट क्लब खुरजा द्वारा आयोजित 24वीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 के पुरूस्कार वितरण व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन एसएमजेईसी इण्टर कॉलेज पर किया गया जिसमे लगभग 200 से अधिक बच्चों को पुरुस्कृत तथा सम्मानित किया गया तथा नगर के सभी विद्यालयों तथा उनके अध्यापकों को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष डॉo अनीता भारद्वाज , मुख्य अथिति रंजना सिंह विशिष्ट अतिथि वरुण दत्त शर्मा , देवेश गोयल, शिवदत्त शर्मा तथा ऑनस्ट क्लब खुरजा सदस्य अध्यक्ष केसी गौड, सचिव अजमेर सिंह वालिया, कोषाध्यक्ष शेखर वर्मा, केके मित्तल, राजीव वार्ष्णेय, नितिन सिंघल, भुवनेश उपाध्याय , राजेश अग्रवाल, अतुल गोविल, विनीत कुमार आर्य ,विजय गर्ग, दीपक अग्रवाल, मनीष गुप्ता , नीरज अग्रवाल , मनोज सिंघल, हितेश अग्रवाल, नवीन मित्तल एवं यूथ ऑनस्ट क्लब के अध्यक्ष यश गुप्ता, आशीष गुप्ता, विकास वर्मा, विकास सोनी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
![]()
