खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के सैनी समाज सोसायटी के द्वारा सैनी धर्मशाला अहीर पाड़ा में प्रतिभाशाली बच्चों के लिए निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा व सिलाई केंद्र का उद्घाटन जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी,  महामंत्री राधेश्याम सैनी और पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सैनी फीता काटकर किया गया। इस मौके पर संतोष सैनी ने कहा कि समाज के बहुत ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे मौजूद हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी प्रतिभा को सामने नहीं ला पा रहे हैं। समाज द्वारा इसके लिए एक नई शुरूआत की गई है ताकि समाज के प्रतिभाशाली बच्चे सामने का सकें। इस अवसर पर सिकंदराबाद से सूरज सैनी ने एक सिलाई मशीन व एक पंखा सुरेश अडवानी,  राधेश्याम की तरफ से शिक्षक को प्रतिमाह 1000 रुपये की घोषणा की गई।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *