खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड के तत्वाधान में आयोजित श्री रामलीला मैदान में, श्री रामलीला महोत्सव के इस वर्ष समापन समारोह में, प्रभु श्री राम ,अनुज लक्ष्मण एवं माता जानकी के साथ अयोध्या वापस आने पर ,गुरु विश्वामित्र ने श्री रामचंद्र जी का राजतिलक कर तथा अनुज भरत जी ने चरण पादुकाएं पहना कर अयोध्या का राजपाठ उन्हें सौंप दिया ,

रामराज बैठे त्रिलोका ,हर्षित बहे गए सब शोका l l

श्री राम जी के अयोध्या का राजपाठ संभालते ही श्री राम के जयकारों से अयोध्या गूंज उठी l

“रामो विग्रहवान् धर्मः साधुः सत्यपराक्रमः। राजा सर्वस्य लोकस्य देवानां मघवानिव।।”💢

“वन्देऽहं करुणाकरं रघुवरं भूपालचूड़ामणिम।। सत्यं वदामि च भवानखिलान्तरात्मा।”💢

इस अवसर पर श्री राम जी का राजतिलक देखने आई भीड़ प्रभू को राजगद्दी पर विराजमान देख गदगद हो उठती है l नगर की श्रद्धालु जनता और श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने भगवान श्री राम का राज तिलक कर आशीर्वाद लिया। रामलीला की सारी व्यवस्था आचार्य पंडित वेद प्रकाश व पंडित ज्ञान चंद शर्मा की कुशल देखरेख में संपन्न हुआ। नयनाभिराम आतिशबाजी और श्री श्री 1008 श्री उस्ताद चिरंजी लाल के अखाड़े के शागिर्दो के करतबों का देर रात उपस्थित श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। इस महोत्सव में दीपक गर्ग, सचित गोविल, सचिन बंसल, संरक्षक अखिलेश जटिया, विनीत आर्य, रजत अग्रवाल, विशाल बाधवा, उमाशंकर अग्रवाल, डॉक्टर सुधांशु दत्त शर्मा, डीसी गुप्ता कांटे वाले, अजय शर्मा, रवि अग्रवाल आशीष गोयल, महेश भार्गव, अशोक पालीवाल, अरुण कुमार गर्ग, अशोक कुमार टिमी, पंकज बंसल, राहुल सिंह, रंजना गौतम, विकास वर्मा, शिव कंसल, भगवत पोद्दार, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, चेतन प्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, संजय कुमार, अनमोल अग्रवाल, सतीश चंद्र शर्मा, देवेंद्र आर्य, महेश चौधरी, डीसी अग्रवाल, विनोद पहलवान, कुलदीप शर्मा केडी, शिवम कालरा , सुनील सोलंकी, नवीन माहौर एडवोकेट, ललित गुप्ता, हरजीत सिंह टीटू, शेखर वर्मा, राम दिवाकर आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *