बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में निरूद्ध बाल बन्दियों को दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर बाल बन्दियों के साथ जिला जज संजय सिंह, जिलाधिकारी श्रुति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलंदशहर शहजाद अली, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पाण्डेय ने दीपावली का पर्व मनाया। बाल बन्दियों को उपहार स्वरूप मिठाई, फल, महापुरूषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें, चाकलेट आदि वितरित किये गये। सभी बाल बन्दियों को प्रेरित किया गया कि वह अपने जीवन में  यह प्रण लें कि सभी बुराईयों का त्याग कर एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपना जीवन यापन करेंगे। पूर्व में की गई गलतियों को भुलाकर आने वाले समय में अच्छा व्यक्ति बनेंगे। महापुरूषों की दी गई पुस्तकों को पढ़कर उनके जीवन से प्रेरणा लें। दीपावली के पर्व पर  अपने मध्य अधिकारियों को पाकर बाल बन्दियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक रमेश सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *