खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को चिल्ड्रन डे बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। यह दिवस चाचा नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें बच्चे अत्यंत प्रेम से याद करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजना गौतम व मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निदेशक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग तथा उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा उपस्थित रहीं।

उत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर की गई। इसके पश्चात मां सरस्वती एवं भगवान गणेश जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित विद्यार्थियों को खेल सामग्रियां वितरित कर उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के किंडर गार्डन के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में कक्षाओं में पार्टी का आयोजन किया। कुछ बच्चे चाचा नेहरू और देशभक्ति की पोशाकों में अत्यंत मनमोहक लग रहे थे और कार्यक्रम का आकर्षण बने। कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न फूड स्टॉल्स लगाए। बच्चों ने बिक्री, सजावट और प्रबंधन में अपनी व्यावसायिक कुशलता, रचनात्मकता और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *