जहांगीरपुर। ।भारत पुष्प/कृष्णा वत्स/मनोज सिंह। 26 वें वार्षिकोत्सव पर श्री राधा कृष्ण प्रचार मंडल जहांगीरपुर द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के जन्म का मनोरम वर्णन किया गया। व्यासपीठ से आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने कथा के पांचवे दिन राम जन्म, राम चरित्र और कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि जब जब धरती पर अनाचार और अन्याय बढ़ता है, तब तब प्रभु पृथ्वी और सर्वजन हिताय विविध रुप में अवतार लेकर अत्याचारियों का नाश करते हैं। उन्होंने श्रोताओं को सुबह उठकर गुरु व माता-पिता को प्रणाम करने का संदेश देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुचरण करते हुए माता-पिता की आज्ञा मानने, भ्रातृत्व प्रेम व मित्रता निभाने का आह्वान किया। वही इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर कथा का आनंद लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *