बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि आयोग द्वारा पुनरीक्षित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज करने की अन्तिम तिथि 26.12.2025 है। जिलाधिकारी महोदया, द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि दिनांक 31.12.2025 को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन कराया जायेगा। जिलाधिकारी महोदया, द्वारा समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अनुरोध किया गया कि BLA के माध्यम से ऐसे मतदाताओं को पहचान कराने का प्रयास किया जाए, जिनके द्वारा अभी तक गणना प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किये गये हैं। समस्त प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में डिजिटाइज किये गये गणना प्रपत्रों के सापेक्ष लगभग 10.5 प्रतिशत मतदाता ही ऐसे हैं, जिनकी वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली से मैपिंग नही हो सकी है।जिलाधिकारी द्वारा समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि ERO/AERO तथा BLO द्वारा लगातार इस संबंध में अवशेष मतदाताओं की जानकारी प्राप्त कर मैपिंग करने का प्रयास किया जा रहा है। अवगत कराया गया कि समस्त मतदेय स्थलों पर BLO तथा BLA की मीटिंग सम्पादित की जा चुकी हैं तथा ASD मतदाताओं की सूचियां सम्बन्धित BLAS को उपलब्ध करायी जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त ASD की सूची DEO Portal (https://bulandshahar.nic.in/sir2026/) पर (हिन्दी में) अवलोड कर दी गयी है। अवगत कराया गया कि आयोग के निर्देशानुसार मैपिंग न हो सके मतदाताओं को संबंधित ERO द्वारा नोटिस जारी किया जायेगा। जिसके कम में मतदाताओं को अपनी जन्मतिथि के अनुसार वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। उक्त के संबंध में वांछित अभिलेखों की सूची (जन्मतिथि अनुसार) राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। यह भी अवगत कराया गया कि BLOS द्वारा अर्हता के अनुसार नये मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए फार्म 6 प्रदान किए जा रहे हैं। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि निर्वाचक नामावली में नये मतदाताओं को जोड़ने हेतु अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाने में BLA के माध्यम से सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी द्वारा समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि उपरोक्त नोटिस / दावे / आपत्ति के निस्तारण उपरान्त दिनांक 28.02.2026 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
![]()
