खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उसी क्रम में खुर्जा पुलिस नें अंतरजनपदीय मोबाइल फोन चोर गेंग के चार सदस्यों को 18 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर भंडाफोड कर दिया। सीओ शोभित कुमार ने बताया की आजकल प्रदेश सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंतरजनपदीय मोबाइल फोन चोर गेंग के चार सदस्यों को 18 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया। इन मोबाइल फोनों की किमत चार लाख रुपए आंकी जा रही है इस शातिर चोरो की पहचान बोबी,सुशील, मनोज ओर अफजाल के रुप में हुई है और बताया की ये तीनों मोबाइल फोन चोरी कर अफजाल को बेचते थे ओर अफजाल फोनों के स्पेयर पार्ट निकालकर बेचता था।
![]()
