शिकारपुर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दे की आजकल कुछ निर्दयी नव-दंपती व प्रेमी जोडे ऐसे भी होते है जो अपने नवजात को पैदा होते ही खुले आसमान में छोड़कर फरार हो जाते है और बाद में पुलिस ऐसे मामलों की जांच पड़ताल करती रहती है। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर के तहसील शिकारपुर के थाना अहमदगढ़ पहासू रोड़ का सामने आया है। चश्मदीद मुकेश शर्मा ने बताया की आज सुबह 11 जब में अपने ईख के खेत में गया तो वहा पर एक नवजात शिशु का शव थैले में बंद पड़ा हुआ था। इस नवजात मासूम को देखकर पहले तो में घबरा गया फिर अपने आप को संभालकर पुलिस को सूचित किया तो सूचना पर स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ओर पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी।
![]()
