जहांगीरपुर। ।भारत पुष्प/मनोज सिंह। आंध्रप्रदेश के प्रशांति निलियम में जन्मे श्री सत्य साई बाबा के 100 वें जन्मदिन (जन्म शताब्दी वर्ष) के उपलक्ष्य में  पूरे भारत वर्ष में भृमण कर रहे प्रेम प्रवाहिनी रथ का जनपद बुलंदशहर में गुरूवार को आगमन हुआ। जिसका रात्रि प्रवास कस्बा जहांगीरपुर में हुआ जहाँ भक्तों ने पुष्पवर्षा कर रथ का स्वागत किया। शुक्रवार को कस्बा जहांगीरपुर से खुर्जा जाते समय रास्ते में जगह जगह रथ का अनेक जगह स्वागत किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 100 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 100 रुपये का सिक्का व डाक टिकिट जारी किया है।

मानव सेवा ही माधव सेवा, सबसे प्रेम सबकी सेवा का संदेश देने वाले आध्यात्मिक गुरु प्रातः स्मरणीय भगवान श्री सत्य साईं बाबा के सन्देश पर विश्व के 186 देशों में श्री सत्य साई  संगठन कार्य कर रहा है। रथ के साथ अनिल देशवाल निवर्तमान जिला अध्यक्ष बुलन्दशहर, छत्रपाल सिंह जिला अध्यक्ष बुलन्दशहर, चन्द्र मणि भारद्वाज, सुनील शर्मा समिति संयोजक जहांगीरपुर, लक्ष्मण सिंह,आर के जिंदल क्षेत्रीय समन्वयक, श्रीपाल सिंह, अरविंद कुमार, कुलदीप भारद्वाज, योगेश शर्मा, ठाकुर बसंत, जैनिक भारद्वाज, सक्षम भारद्वाज आदि रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *