अलीगढ़। ।भारत पुष्प। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की सुगमता और त्वरित पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी एंबुलेंस सेवा (102 एवं 108) के रिस्पांस टाइम का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस के पहुँचने की गति और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता को परखा गया। जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. तैयब खान द्वारा अचानक एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस कितने समय में मरीज तक पहुँच रही है। डॉ. तैयब खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से एंबुलेंस सेवा के संबंध में सीधा फीडबैक लिया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि क्या एंबुलेंस समय पर आई थी और रास्ते में स्टाफ का व्यवहार कैसा रहा। निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम मानकों के अनुरूप पाया गया। मरीजों ने भी सेवा के प्रति संतोष व्यक्त किया और फीडबैक सकारात्मक रहा।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *