बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी श्रुति ने प्रसवों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया कि निजी अस्पतालो से अधिक राजकीय चिकित्सालयों में सुविधा प्रदान जाए जिससे अधिक से अधिक राजकीय चिकित्सालयों में प्रसव हो सके और आमजन को इसका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रसव के उपरान्त जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि ससमय डीबीटी के माध्यम से ट्रान्सफर की जाए यह सुनिश्चित करें। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि सीजेरियन प्रसव सेवाएं सीएचसी पर ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, तथा आशा संगिनी द्वारा गर्भवती महिलाओं को पूर्व में ही खान-पान सम्बन्धी जानकारी व सलाह, हीमोग्लोबिन टैबलेट व संवेदनशीलता के साथ सुपर विजन तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच कार्य शतप्रतिशत करने को निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य मेले, ब्लड डोनेशन कैम्प, आभा आईडी कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड के कार्य शत- प्रतिशत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी श्रुति ने समस्त राजकीय चिकित्सालयों में मरीजों के ऑनलाइन पर्चे बनाने व प्रत्येक पर्चे पर मरीज का मोबाइल नम्बर दर्ज करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने समस्त विभागीय पोर्टलों पर ससमय डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए, जिससे जनपद की रैंकिंग उच्च शिखर पर पहुंच सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
