खुर्जा। ।भारत पुष्प। जै़निथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को  विंटर कार्निवल 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक राहुल राठी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके नेतृत्व और प्रेरणा से यह आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं आकर्षक रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी सिंह विधायक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमार शरद एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोजेक्ट्स, THDC अतिथि सम्मान के रूप में बिनोद कुमार साहू चीफ जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट्स, THDC एवं रावी गुप्ता चेयरमैन, श्रीजी इवेंट्स एवं ऑर्गनाइजर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम उपस्थिति अतिथि गणों तथा निदेशक राहुल राठी ने गणेश जी और सरस्वती मां के सम्मुख द्वीप प्रज्वलन किया।  इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जस्टिस बीके राठी, निदेशक एवं मैनेजर नीलम राठी का विशेष सहयोग कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय रहा। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों में विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन एवं जीवन मूल्यों का महत्व बताया। उनके विचारों को उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से सराहा। प्रस्तुत कार्यक्रम में विद्यालय की कोषाध्यक्ष डॉक्टर हिमानी राठी तथा जागृति राठी भी उपस्थित रहीं। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग एवं उप-प्राधानाचार्या बबीता शर्मा की कुशल देखरेख में संपन्न हुआ। गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना बहुत ही आकर्षक रहीं। छोटे -छोटे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वेलकम डांस, मेरा पहला संस्कार, स्टेट माशअप, पंजाबी ऑरा, श्रीकृष्ण लीला एवं पावर ऑफ इंडियन आर्मी जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सेव ट्री सेव लाइफ और स्टॉप चाइल्ड लेबर जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी प्रभावी रूप से दिया गया। कार्निवल के दौरान फूड स्टॉल्स, फन गेम्स, सेल्फी प्वाइंट, मिकी माउस, टैलेंट हंट एवं लकी ड्रॉ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय के निदेशक के द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलर अवॉर्ड सेरेमनी तथा कक्षा 8 के मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप का आयोजन भी सराहनीय रहा साथ ही विधायक द्वारा विद्यालय की कक्षा 5 से कक्षा दसवीं तक की मेधावी छात्राओं के लए साइकिल वितरण कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया। इस आयोजन में विद्यालय का समस्त स्टाफ पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ उपस्थित रहा। प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी ने अपनी-अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विंटर कार्निवल 2025 विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय के रूप में जुड़ गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *