बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। स्वच्छ वातावरण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा टीएचडीसी खुर्जा में विकसित की गई ग्रीन बेल्ट का जिलाधिकारी श्रुति द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 120 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन क्षेत्र विकसित किया गया है, जिसमें कंजी, शीशम, अर्जुन, कचनार, आंवला, बेर आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया है। इस वन क्षेत्र के विकसित होने से क्षेत्र में शुद्ध ऑक्सीजन की उपलब्धता में वृद्धि हुई है तथा पर्यावरणीय संतुलन सुदृढ़ हुआ है। वन क्षेत्र में जल संचय एवं भू-जल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से एक तालाब का भी निर्माण कराया गया है। तालाब के निर्माण से क्षेत्र में प्रवासी एवं अप्रवासी पक्षियों का आगमन प्रारम्भ हो गया है, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदया द्वारा तालाब को wetland (आर्द्रभूमि) के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए गएयह भी निर्देशित किया कि तालाब में वैज्ञानिक विधि से लेयरिंग कराई जाए, जिससे जल की स्वच्छता बनी रहे। इस हेतु तालाब के तल एवं किनारों पर बड़े पत्थरों, कंकड़ तथा रेत की परतें (layering) डाली जाएँ, ताकि जल का प्राकृतिक शोधन (natural filtration) हो सके। इस व्यवस्था से तालाब का पानी स्वच्छ रहेगा, जल संचय क्षमता बढ़ेगी तथा भू-जल पुनर्भरण में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *