बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। खुर्जा नगर पालिका के द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में कराए जाने वाले प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के लिए जिलाधिकारी श्रुति ने चिन्हित किए गए स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कराए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। ईओ नगर पालिका द्वारा बताया गया कि 30 कार्य किए जाने प्रस्तावित है जिनकी लागत लगभग 7 करोड़ 95 लाख रुपए है। जिसके अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण, धूल रोकने के लिए साइड पर टाइलिंग लगाने सहित सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाने हैं। वन विभाग की ओर से पौधारोपण कराते हुए ग्रीन बेल्ट के रूप में तैयार किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पौधारोपण के उपरांत 05 वर्ष तक पौधों की देखरेख वन विभाग की ओर से की जाए। वन विभाग की संरक्षित भूमि को ग्रीन बेल्ट के रूप में तैयार करते हुए सुरक्षित कराया जाए। ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि इन कार्यों को शीघ्रता से शुरू कराते हुए गुणवत्ता का ध्यान रखकर पूरा कराएं। इस अवसर पर अपर ज़िलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, डीएफओ, ईओ खुर्जा अनवर हुसैन सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
