बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। वेटरन्स डे के अवसर पर जिलाधिकारी बुलंदशहर आवास पर पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की निस्वार्थ सेवा और बलिदान के लिए उन्हें सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1971 के युद्ध के प्रतिभागियों, देश की सेवा करते हुए पराक्रम के लिए वीरता पुरस्कार विजेताओं एवं वीर नारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में 10 वीर नारियों, लगभग 35 पदक विजेता एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान के साथ स्वागत करते हुए राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जिलाधिकारी  श्रीमती श्रुति ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को माला, शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी महोदया ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि देश की सेवा के लिए पूर्व सैनिकों द्वारा दिखाए गए साहस, समर्पण और देशभक्ति के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया है। युद्धों में हमारे सैनिकों के द्वारा अपनी बहादुरी का परिचय देकर दुश्मनों को हराया है। वीर सैनिकों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के मध्य आकर वह भी उस पल को महसूस करती हैं, सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2016 से 14 जनवरी को पूर्व सैनिकों के राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान को पहचानने के लिए सशस्त्र सेना वेटरन्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1953 में भारत के पहले सेना प्रमुख फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा की सेवानिवृत्ति का प्रतीक है। उनके सम्मान में इस दिवस को मनाया जाता है इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टेन (नौसेना) अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *