खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुर्जा जिला द्वारा श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि पूज्य स्वामी दीपांकर जी महाराज, आध्यात्मिक वक्ता एवं योग गुरु तथा मुख्य वक्ता गुणवंत कोठारी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉक्टर आयुषी राणा ने की । कार्यक्रम की शुरुआत श्री गायत्री पीठ द्वारा हवन कर की गई । तत्पश्चात गुरुजी दीपांकर जी महाराज द्वारा विद्यालय में नवनिर्मित डॉक्टर हेडगेवार परिसर का उद्घाटन कराया गया इस दौरान वर्तमान खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल तथा शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र प्रेम एवं देशभक्ति से ओतप्रोत अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *