खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंक्शन मार्ग की नवनिर्मित बिल्डिंग डॉक्टर हेडगेवार परिसर, का भव्य लोकार्पण गुणवंत कोठारी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं आध्यात्मिक वक्ता एवं योग गुरु पूज्य स्वामी दीपांकर जी महाराज के कर- कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर इनके साथ मनवीर सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष विद्या भारती, मीनाक्षी सिंह विधायक खुर्जा, विभाग कार्यवाह राजवीर सैनी, विभाग प्रचारक विकास, नगर कार्यवाह सुदर्शन, विद्यालय के प्रबंधक बनारसी दास, उप प्रबंधक राकेश कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष रामकिशन बंसल, सतीश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता, उपप्रधानाचार्य जयभगवान शर्मा, पंकज गुप्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय में पंच कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने यज्ञ में आहुति दी। इस दौरान छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।
![]()
