खुर्जा। ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर के प्रांगण में 77 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यापीठ चेयरमैन सतगुरु बाबा रोहित कुंवर जी साहिब कार्यक्रम अध्यक्ष, जनता वैदिक डिग्री कॉलिज, बड़ौत के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हरीश कुमार मुख्य अतिथि, सचिव देवेश कुमार तथा लेखा प्रबंधक मुकेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सर्वप्रथम विद्यापीठ अध्यक्ष सतगुरु बाबा रोहित कुमार जी साहिब ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात झंडा गीत का सामूहिक गायन किया गया। आमंत्रित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद बी ए की छात्रा सविता, सानिया शर्मा, शिखा, चाहत ने सरस्वती वंदना वो स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यापीठ प्राचार्य डॉ जय किशोर शर्मा ने विद्यापीठ की आख्या प्रस्तुत की। तदुपरांत छवि,भावना, राम,प्राची,प्रिया, ज्योति, रिनी, संजना, कीर्ति, पायल,शिवानी आदि छात्राओं ने देशभक्ति गीत, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वेदीराम इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक आरडी शर्मा ने काव्य पाठ किया। पूर्व में आयोजित रंगोली, थाल सज्जा और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को आमंत्रित अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष सतगुरु बाबा रोहित कुंवर जी साहिब के अध्यक्षीय अभिभाषण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राध्यापिका पायल, निशि शर्मा, भारती शर्मा व भावना ने सम्मिलित रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन बी एड की छात्रा विधि शर्मा ने किया।
![]()
