बुलंदशहर। भारत पुष्प/पवन शर्मा। अहमदगढ़ क्षेत्र के फतेहगढ़ में किसी अज्ञात वाहन मे बाईक सवार युवक को रोंद डाला जिससे दोंनो बाईक सवारों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दिया। अहमदगढ़ थाना इंचार्ज प्रेमचंद शर्मा नें बताया की बीती रात लगभग 11 बजे सूचना मिली थी की अहमदगढ़ क्षेत्र के फतेहगढ के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाईक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल अवस्था में पड़े हुए है।

इस सूचना पर हमारी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी और दोंनो बाईक सवारों को ईलाज हेतू सीएचसी ले जाया गया वहा पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया और उन दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया जिनकी पहचान आयुष पुत्र राकेश 25 वर्ष मुहल्ला पटेका डिबाई व उसका दोस्त सूरज पुत्र विश्वर 25 वर्ष के रुप में हुई है ये दोनो डिबाई से चलकर नोएडा की तरफ जा रहै थे तभी फतेहगढ के पास यह हादसा हो गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *