खुर्जा। ।भारत पुष्प। बागेश्वर धाम में आयोजित भव्य कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने खुर्जा मंडल की सेवा भावना की खुले मंच से सराहना की। उन्होनें कहा कि श्री बागेश्वर धाम सुंदरकांड सेवा समिति, खुर्जा द्वारा पुण्य कार्य में श्री गोपाल संकीर्तन मंडल, पीली कोठी खुर्जा का भी अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय सहयोग रहता है, जो धर्म एवं समाज सेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर समिति के सचिव कृष्ण कुमार बंसल को मंच से आमंत्रित कर महाराज जी ने अपनी मधुर वाणी से उनका स्वागत करते हुए स्नेहपूर्ण अंदाज़ में उन्हें “पगला” कहकर संबोधित किया — जो उनके प्रति प्रेम, अपनत्व और समर्पित सेवा का प्रतीक बन गया।

महाराज जी ने मंच से अवगत कराया कि यह मंडल पिछले लगभग 5 वर्षों से बागेश्वर धाम से जुड़ा हुआ है। कन्याओं के विवाह में निरंतर सहयोग हेतु दान एकत्र कर सेवा करता है। खुर्जा नगर में समिति द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाता है। जन-जन तक बागेश्वर धाम का संदेश पहुंचाना अपना कर्तव्य मानता है। बागेश्वर धाम पहुंचे सभी लोग अपने को गौरवान्वित समझ रहे हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *