खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के चतुर्थ दिवस थीम “महिला स्वास्थ्य” रही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण बालिकाओं ने भी बढ़कर का हिस्सा लिया। तृतीय सत्र में जिला अस्पताल से पहुंची टीम ने ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं एवं स्वयं सेविकाओं के खून की जांच  जिसमें ब्लड ग्रुप ,टीवी ,एड्स आदि जांचें सम्मिलित रही।  लगभग 50 महिला व बालिकाओं की  खून की जांच की गई।इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा (काउंसलर  जिला महिला अस्पताल) ने कहा कि किसी भी रोग की जागरूकता ही बचाव है। अतः हमें बहुत अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक रहना होगा। महाविद्यालय की प्राचार्या  ने कहा कि महिलाएं अपने दिन प्रतिदिन के कार्यों में इतनी व्यस्त रहती हैं कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती । परिवार की महिला स्वस्थ होगी तभी परिवार और समाज स्वस्थ होगा। पोस्टर प्रतियोगिता में हिमशिखा ने  प्रथम , भावना भावना ने द्वितीय तथा खुशी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णयाक  की भूमिका कृष्णा, पूनम ने निभाई। मेहंदी प्रतियोगिता में छवि प्रथम जिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  गांव की कुमारी चंचल ने प्रथम,  तनु  ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान भावना ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी ग्रामीण वासी उपस्थित रहें। नशरा, आशी, ऐश्वर्या, निशा, लक्ष्मी, मंशा, इंशा खान तथा रविंद्र का विशेष सहयोग रहा

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *