–होली मिलन समारोह में काव्य गोष्ठी में बखेरे अनेक रंग
खुर्जा। ।भारत पुष्प। शक्ति साहित्य संस्था की अध्यक्ष ऋतु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खुर्जा शहर की साहित्य की एकमात्र महिला शक्ति साहित्य संस्था द्वारा होली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ऋतु गुप्ता की अध्यक्षता में मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख चित्रा गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। सभी कवित्रियों की कविताओं ने मन को फागुन के रंग में रंग दिया। जिसमें साधना अग्रवाल की कविता जिंदगी यदि खार है तो प्यार भी बेशुमार है, ऋतु गुप्ता की कविता इस बार गुलाल के संग दुआओं का भी रंग भरना, पूनम शर्मा की दिल की जमीन पर प्रेम का बीज बोना चाहती हूं, मीनू गुप्ता की अरे फागुन आया रे, अंजलि मित्तल की सखी री फागुन की बयार, रेनू तायल की आसमां टेशु हो गया, लक्ष्मी कनोडिया की होली छोड़कर जाने वाले, निशा गोयल की पिया बाज आई तेरी होली से, चित्रा गुप्ता की राधा के रंग और कन्हैया की पिचकारी ने समां बांध दिया। काव्य संध्या में ऋतु गुप्ता साधना अग्रवाल पूनम शर्मा मीनू गुप्ता रेनू तायल निशा गोयल चित्र गुप्ता लक्ष्मी कनोडिया आदि मौजूद रहीं।
![]()
