–नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के अंतर्गत नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा उपस्थिति रहे। जनपद के सभी 16 ब्लॉकों से आए 160 छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित नवाचारी मॉडलों को प्रदर्शित किया। जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का बारीकी से अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में अपार क्षमताएं हैं। इस तरह के मंच उनके भीतर के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को निखारने का कार्य करते हैं। मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने बच्चों के आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा कि विज्ञान ही भविष्य की नींव है और हमें इन बच्चों की जिज्ञासा को निरंतर प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रतियोगिता के दौरान क्विज का भी आयोजन हुआ, जो अत्यंत रोमांचक रहा। इसके प्रथम राउंड में बहुविकल्पीय (MCQ) परीक्षा और द्वितीय राउंड में मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को बैग एवं स्टेशनरी किट वितरित की गई। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ‘टॉप 5’ बच्चों को पुरस्कार स्वरूप टैबलेट प्रदान किए गए, जबकि छठे से दसवें स्थान तक रहने वाले बच्चों को आधुनिक साइंस किट दी गई। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को भी विशेष साइंस किट से नवाजा गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने बच्चों को निरंतर शोध और नवाचार से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुलंदशहर के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। मॉडल प्रतियोगिता की विजेता बच्चों में स्थान रोशनी कक्षा 7 कंपोजिट विद्यालय नगला शेख अगौता ब्लॉक स्थान अक्ष कक्षा 8 कंपोजिट विद्यालय कैथला ब्लॉक गुलावटी स्थान जुबेर कक्षा 7 कंपोजिट विद्यालय दोहली ब्लॉक बुलंदशहर स्थान आलिया कक्षा 7 कंपोजिट विद्यालय भोलिया ब्लॉक ऊंचागांव स्थान रोहन कक्षा 7 उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कला ब्लॉक खुर्जा स्थान आदेश कक्षा 8 पीएम श्री विद्यालय टिटोटा ब्लॉक जहांगीराबाद स्थान लकी कक्षा 8 उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपाला ब्लॉक अगौता स्थान गणेश कक्षा 8 कंपोजिट विद्यालय धमेड़ा किरत ब्लॉक अगौता स्थान अलीशा सैफी कक्षा 7 कंपोजिट विद्यालय सुरखुरू ब्लॉक शिकारपुर स्थान रिहान कक्षा 8 उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलोन ब्लॉक डिबाई रहे।
![]()
