–इस बार पुनः गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर फहरेगा भगवा झंडा –डॉ० महेश शर्मा
खुर्जा। ।भारत पुष्प। लोकसभा के चुनाव नजदीक आते ही गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा इस बार किस प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी इस बात को लेकर जनता के मन में एक ऊहापोह की स्थिति चल रही थी। परंतु शनिवार शाम भाजपा हाईकमान द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए अपनी प्रथम सूची जारी की गई। जिसमें भाजपा हाईकमान द्वारा एक बार पुनः डॉ० महेश शर्मा पर दांव खेला गया है और उन्हें गौतमबुद्ध नगर सीट के लिए चौथी बार प्रत्याशी घोषित किया गया है। बता दें कि डॉ० महेश शर्मा सर्वप्रथम 2009 में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर चुनाव लडे परंतु उन्हें उस बार बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र नागर के आगे हार का मुंह देखना पडा। परंतु 2014 में उन्होनें गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर अपनी जीत की कहानी लिखी। इसके बाद उन्होनें वर्ष 2019 में भी डॉ० महेश शर्मा विजयी रहे और गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसद बने। दो बार के जीते व शिक्षित डॉ० महेश शर्मा को वर्ष 2024 में संपन्न होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान द्वारा एक बार पुनः गौतमबुद्ध नगर सीट से डॉ० महेश शर्मा को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। हालांकि डॉ० महेश शर्मा का मानना है कि इस बार पुनः गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर भगवा ही लहरायेगा।
![]()
