जहाँगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) द्वारा घोषित हाई स्कूल के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय के पुनीत ने 83.66% अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, आदर्श ने 82.33% और नगीना ने 82.13% अंक पाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अन्य मेधावी छात्रों में प्रियांशी (79.45%), भूमिका (78.59%), डॉली (78.24%), महिमा (78.25%) और सलोनी (77.34%) ने भी उत्कृष्ट श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के डायरेक्टर पवन छौंकर ने कहा “यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अगर ठान लें, तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।” इस अवसर पर मौजूद रहे ।विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम शर्मा,जय प्रकाश सिंह,पृथ्वीराज चौहान,रामदत्त शर्मा ,शिव कुमार राज, रिया रावत ,प्रियंका भारती छाया शर्मा ,राजेन्द्र सिंह,बॉबी शर्मा,सुनीता शर्मा पुष्पा गौतम हेमा शर्मा शिवानी भाटी हिमानी शर्मा अंजली सिंह भूमि शर्मा कमलेश सिंह गुजन चौहान रीना चौधरी तेजवीर सिंह व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
![]()
