-कुछ स्थानों पर व्यापारियों की हुई अधिकारियों से नोकझोंक -अधिकारियों ने कहा नहीं रुकेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान खुर्जा (भारत पुष्प) नगर में जाम की समस्या को देखते हुए व बड़े वाहनों द्वारा 2 दिन में दो हृदय को हिला देने वाली घटनाओं के चलते पुलिस व प्रशासन हरकत में आया और पुलिस व प्रशासन ने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव को साथ लेकर नगर के जेवर अड्डा चौराहा पदम सिंह गेट ककराला चौराहा सब्जी मंडी आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी व पुलिस ने व्यापारियों का कुछ सामान भी जप्त किया तथा बीच सड़क पर खड़ी एक स्कूटी भी उठा ली प्रशासन द्वारा अचानक चलाए गए इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया काफी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर करके गायब हो गए अधिकारियों द्वारा व्यापारियों से कहा गया की वह अपनी दुकानों के समान को अपनी दुकानों के अंदर रखें तथा फुटपाथ पर सामान रखकर कब्जा न करें साथ ही पूजा श्रीवास्तव ने व्यापारियों से कहा कि वह अनावश्यक वाहनों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने खड़ा न होने दें ताकि जाम की समस्या पैदा ना हो अभियान के तहत कुछ व्यापारियों की नोकझोंक के अधिकारियों से हुई परंतु अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कहा की अभियान नहीं रुकेगा साथ ही उन्होंने बताया की 2 दिन में हुई घटनाओं को लेकर व्यापार संगठन के पदाधिकारी भी इस अभियान को चलवाना चाहते हैं
हालांकि अब यह नहीं कहा जा सकता कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा या फिर यहीं पर इसकी इतिश्री होकर रह जाएगी क्योंकि पहले भी देखा यह गया है कि सिर्फ एक या दो दिन खाना पूर्ति के लिए अभियान चलाया जाता है और स्थिति जस की तस दोबारा से हो जाती है वहीं व्यापारियों का कहना यह भी है के नगर में ई-रिक्शाओं की बहुत बढोतरी हो गई है जिसके कारण नगर में जाम की समस्या बनी रहती है साथ ही उन्होंने यह भी बताया की सुबह से लेकर शाम तक बाजार में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद होना चाहिए तब ही नगर जाम की समस्या से मुक्त हो पाएगा
![]()
