बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के संबंध में दिनांक 21, 22, 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत (समाधान समारोह) का अयोजन किया गया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ 21 अप्रैल, 2026 को किया गया है। न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह, 2026 का अयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भकिया गया है। जिसकी परिणति 21, 22, तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में दिनांक 21,22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल किया जायेगा। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बन्धित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिये आमंत्रित किया जाता है। 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में दिनांक 21, 22, तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति में स्थित मध्यस्था केन्द्र में किया जायेगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण / समिति के सचिव पक्षकारों की मदद करेंगे। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में शामिल हो तथा अपने मामले (जो सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में कैसे शामिल करें। इसके लिये माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गूगल फॉर्म तैयार किया गया है जिसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल कर सकते हैं। यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है तथा गूगल फॉर्म का लिंक-https://forms.gle/pRWbif{wAPrcgMsZ)
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSd470XUSCT7WUr-9p3dMGZOce 49ZwihmFP MrxRB6Pd-Jw/viewform है। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है। बताया गया कि यदि उपरोक्त से संबंधित किसी प्रकार की सहायता / जानकारी चाहिए तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलन्दशहर के कार्यालय से संपर्क करें।
![]()
