बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में आगामी पर्वों (ईद उल अजहा, गंगा दशहरा इत्यादि) के सम्बन्ध में जनपद के समस्त धर्मगुरुओं व वरिष्ठ नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने के लिए जनपद में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ गोष्ठियों का आयोजन करने के  सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने ईद उल अजहा पर सार्वजनिक स्थान व खुले में तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने के निर्देश दिए। और कुर्बानी के अवशेष को गहरे गड्ढे में दफनाने व तत्काल साफ-सफाई करने के समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही ईद पर सड़क पर नमाज न अदा करने निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए, साथ ही समस्त धर्म स्थलों एव गंगा दशहरा मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य पदार्थों के विभागीय अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता परीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आगामी त्योहारों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्काल करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि निर्धारित घाटों पर ही श्रद्धालुओं का स्नान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ट्रैक्टर ट्रालियों से गंगा स्नान करने श्रद्धालु न आएं यह सुनिश्चित किया जाए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। गंगा स्नान के समय नावों पर क्षमता से अधिक लोग सवार न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। त्यौहारो के समय गाड़ियों पर स्टण्ड करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में उन्होंने कहा कि हमें ज्ञात हुआ है कि पूर्व में कावड यात्रा के दौरान समाज के लोगो द्वारा कावड यात्रा पर पुष्प वर्षा कर गंगा जमुना तहजीब का परिचय दिया गया, इसी प्रकार आगामी त्यौहार ईद उल अजहा व गंगा दशहरा को सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने ने सड़क पर कार्यक्रम तथा गैर परंपरागत कार्यक्रम न करने के निर्देश दिए एव समस्त धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को निर्देशित किया। जनपद में संवेदनशील मार्गो पर नियमित पैट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारियों को साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई करने व पानी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति एव नमाज स्थल व गंगा दशहरा मेले पर पानी की टैंकरों की व्यवस्था एव वैकल्पिक जनरेटरो की व्यवस्था तथा चूना डाले जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने घाटों पर सम्पूर्ण प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, गोताखोरों की व्यवस्था, मेलों को पालीथीन मुक्त करने हेतु दुकानदारों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने गंगा समिति के पदाधिकारियो के साथ बैठक व पूर्ण जनपद में ड्रोन कैमरों से निगरानी करने के भी निर्देश दिए। साथ ही बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत अधिकारी को त्यौंहारों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने तथा विद्युत खम्बो को पॉलिथीन द्वारा ढकवाना तथा ट्रांसफार्मरों को कवर करने तथा विद्युत लाइनों की नियमित पैट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में त्यौहारों के अवसर पर सड़कों पर निराश्रित पशुओ को पकड़ने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस पर चिकित्सक के साथ सतर्क रहना व गंगा मेले में कैम्प लगाकर दवाई की समुचित आपूर्ति, हेल्थ कैम्प लगाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने आगामी त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण रूप से मनाने हेतु जनपदवासियों से अनुरोध किया।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *