खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोवर्धन मंदिर समिति द्वारा पावन पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में सामूहिक हनुमान चालीसा के 11 पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति भाव से सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बना रहे हैं। उपस्थित प्रमुख लोगों में अध्यक्ष सोनू वर्मा, सचिव शेखर वर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय, जनरल मैनेजर कृष्ण गोपाल सराफ, सह कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्मा, मैनेजर विशेष गर्ग, विकास वर्मा, विशाल पोद्दार, कस्टोडियन हरीश वर्मा, चिराग वर्मा, प्रभात सोनी, आशीष गुप्ता, राजीव बंसल, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, मुख्य पुजारी सोनू शर्मा, वंश शर्मा, प्रकाश वर्मा, प्रमोद कुमार, ज्ञान प्रकाश वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, बृजमोहन वर्मा, अनिल वर्मा एवं डीसी गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम एवं भजन-कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *