–अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ व झुके हजारों शीश, अमन चैन की अकीम़दो ने की दुआएं

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गुरूवार को ईद–उल–जुहा का त्योहार नमाज अदा कर देश दुनिया में अमन चैन की दुआ कर मनाया गया और उसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की खुशी जाहिर की। उसी क्रम में ईदगाह पर भारी पुलिस फोर्स व नगर एसडीएम दीपक पाल व सीओ भास्कर कुमार मिश्रा, नगर कोतवाल शैलेन्द्र प्रताप की मौजूदगी में ईद–उल–जुहा की नमाज अदा की गयी। नमाज के दौरान हजारों नमाजियों ने हाथ उठाकर शीश झुकाकर कुदरत यानी अल्ला से दुनिया में अमन चैन, सुख शांति के लिए दुआएं की ओर उसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों के लिए खेल खिलोनों की खुब जमकर खरीददारी की ओर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

दूसरी तरफ नगर की जामा मस्जिद पर पुलिस बल की मौजुदगी में सुबह साढ़े सात बजे ईद की नमाज अदा की गयी और उसके बाद देश दुनिया के अमन चैन के लिए हज़ारों नमाजियों ने हाथ उठाकर व शीश झुकाकर दुआ की। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने पूर्ण जिम्मेदारी से सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश व नियमानुसार ईद की नमाज अदा कराई। नगर में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही और महिला सब इंस्पेक्टर शीबा ने महिला पुलिसकर्मीयों के साथ मिलकर नगर में फ्लैग मार्च किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *