बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। जनपद में लगातार बढ़ रहे तापमान एवं भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी, बुलन्दशहर द्वारा किसानों को गन्ने की फसल में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों में अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है तथा रोग एवं कीट प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अधिक तापमान के कारण खेतों में नमी तेजी से कम हो रही है। ऐसी स्थिति में यदि बिना पर्याप्त सिंचाई के अधिक मात्रा में खाद का प्रयोग किया जाता है तो पौधों पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि गन्ने की फसल में आवश्यकता अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें तथा पहले पर्याप्त सिंचाई सुनिश्चित करें।  किसानों को यह भी सुझाव दिया गया है कि घुलनशील उर्वरकों एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का छिड़काव सुबह या शाम के समय ही करें तथा छिड़काव से पूर्व खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखें। बिना नमी के छिड़काव करने से फसल को नुकसान होने की आशंका रहती है।  जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में खेतों की नियमित निगरानी करें, खरपतवार नियंत्रण पर ध्यान दें तथा कीट एवं रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कृषि विभाग से संपर्क करें। किसानों को सलाह दी गई है कि गर्मी के दौरान गन्ने की फसल में समय-समय पर सिंचाई कर नमी बनाए रखें जिससे फसल सुरक्षित रहे एवं उत्पादन प्रभावित न हो। 

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *