बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। गुरूवार को ईद उल अजहा (बकरीद) के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जनपद में ईदगाहों पर नमाज अदायगी के लिए जिला प्रशासन की ओर से साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी गई। सभी जगहों पर नमाज शांति के साथ अदा हुई। जनपद मुख्यालय पर ईदगाह में शहर काजी मौलाना उसामा द्वारा ईद की नमाज अदा करायी गई। जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने नगर पालिका बुलंदशहर द्वारा बनाये गए कैम्प में उपस्थित रहकर ईद की नमाज अदा करके वापस अपने घरों को जाते हुए लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनायें दी। मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदायगी के लिए की गई व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सीओ प्रखर पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर अंगद यादव, ईओ नगर पालिका डॉ अश्विनी कुमार सहित उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *