बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अभिषेक कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग  के द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार  जनपद आगरा में दिनांक 29 मई एंव 30 मई  आंधी-तूफान  (जिसकी गति 80 से 90 किमी० / घंटा से बढ़कर 100 किमी०/घंटा) चलना/वज्रपात/ओलावृष्टि/अतिवृष्टि आदि की संभावना है। खराब मौसम के दौरान बचाव हेतु आमजन से अपील की गई है कि वह सुरक्षित स्थान के लिए पक्के घर के अंदर रहें।खिड़की-दरवाजे बंद रखें। पेड़, बिजली के तार, कच्ची दीवार, टिन शेड से दूर रहे। खराब मौसम के दौरान कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। खेत ,छत या खुले में बिल्कुल न जाए वज्रपात का खतरा है। यात्रा टाल दें। जरूरी हो तो वाहन धीरे चलाएं। फसल और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। खुले में कृषि कार्य बंद करें। बारिश के समय बर्तन, नहाने या कपड़े न धुलें। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी कुलर या अन्य वस्तु को न छुएं। मोबाइल फोन पर बात न करें, जर्जर मकान से दूर रहें। पशु हानि से बचाव हेतु खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे , पेड़ के नीचे ,टीन शेड के नीचे न बांधे।  पशुओं को सुरक्षा की दृष्टिगत चरने के लिए न खुले में छोड़ें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *