बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के डीएम रोड़ पर शांति नगर क्षेत्र में एक विवाहिता मोनिका ने घर में फंदे पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस मामले की सूचना पर मायका पक्ष आ धमका मामला संदिग्ध दिखाई दिया तो स्थानीय  पुलिस को सूचना दी सूचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंच गयी और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और शव को फंदे से उतवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुट गई। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी मृतका मोनिका की बहन दुर्गेश ने बताया की मृतका मोनिका की शादि 22 फरवरी 2026 को नरसैना क्षेत्र के गांव कपसाई निवासी राहुल से हुई थी और बताया की बीती रात को लगभग 8 बजे मोनिका से फोन पर बात हुई थी सबकुछ ठीक-ठाक था और उसके बाद रात 12 बजे के लगभग ससुराल वालों का फोन आया की मोनिका ने फांसी लगा ली है।

इस सूचना पर हम लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और देखा की यहा तो मामला कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहा है तभी हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मोके पर पहुंच गयी और बताया की मोनिका के परिजनों पर आरोप लगाते हुए बताया की इन दोनों में आपस में लड़ाई झगड़ा चल रहा था इसलिए घरेलू क्लेश के चलते मोनिका ने यह कदम उठाया गया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *