सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गुरूवार को तहसील सिकंद्राबाद देहात के गांव बिलसूरी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार से आ रही बेकाबू कार ने बाईक सवार को रौंद डाला जिसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया की बीती रात लगभग साढ़े 8 बजे एक कार सवार ने बाईक सवार को रौंद डाला जिसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेज दिया और बताया की परिजनों से पूछताछ में पता चला की यह युवक बिजली विभाग में संविदाकर्मी मीटर रीडर के पद पर तैनात था रात को डियूटी से लोटते वक्त बिलसूरी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने इस बाईक सवार को रौंदा डाला जिसकी पहचान आसिफ मलिक पुत्र निसार मलिक सरायझांझन क्षेत्र के जमाई पुरा सिकंद्राबाद के रुप में हुई है। जिसकी उम्र लगभग 30 बतायी जा रही है इसके एक बच्ची 2 साल की भी है।
इस हादसे से आसपास के लोगों में मातम छाया हुआ है बताया की कार चालक को कार सहित हिरासत में ले लिया गया है। इसी मामले को लेकर नगर निवासियों ने पोस्टमार्टम के बाद बिलसूरी बिजलीघर पर एंबुलेंस में रखे शव को रखकर घेराव शुरु कर दिया और हाई-वे सड़क पर जाम लगाने की कोशिश करने लगे मगर पुलिस की मुस्तैदी के चलने जाम नहीं लग सका पुलिस ने नगर निवासीयों को समझा बुझाकर जाम नहीं लगने दिया तो बिजली विभाग के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे तो अंत में जिस प्राईवेट कंपनी में संविदाकर्मी के रुप में कार्यरत था उस कंपनी के द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया गया बताया जा रहा है तभी जाकर लोगों ने हंगामा बंद कर शव को लेकर घर आ गए और खाक ए सुपुर्द की तैयारी में जुट गए।
![]()
