खुर्जा l ।भारत पुष्प। पुरानी तहसील रोड स्थित सब रजिस्टार कार्यालय में पिछले 8 दिनों से हड़ताल पर बैठे दस्तावेज लेखक एसोसिएशन व दि बार एसोसिएशन के सदस्यों के परिवारों में अब भुखमरी के हालात पैदा होते जा रहे हैं। परंतु वह पूरी तरह से हडताल पर डटे हैं। बताया जा रहा है कि उनका कहना है कि प्रदेश सरकार वैसे भी रजिस्टी कार्य को निजीकरण के हाथों में सौंपकर उनके कार्य पर डाका डाल रही है जिसके बाद पूरे प्रदेश में दस्तावेज लेखन के कार्य में लगे दस्तावेज लेखक व अधिवक्ताओं के सामने रोटी रोटी की समस्या पैदा होगी तथा वह इस हालात में सिर्फ आत्महत्या के लिए मजबूर होंगे। दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को उनके कार्य को छीनकर उनके साथ कुठाराघात कर रही है। इस मौके पर दस्तावेज लेखक एसोसिएशन से दस्तावेज लेखक व दि बार एसोसिएशन से अधिवक्ता मौजूद रहे।
![]()
